फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Actress Sonakshi Sinha reaches Moradabad for Record statement over Fraud case

मुरादाबाद: सोनाक्षी सिन्हा ने दर्ज कराए बयान, कहा- मैनेजर माफी मांगे तो पाई-पाई लौटाने को तैयार

Thu, 15 Aug 2019 03:28 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 15 Aug 2019 03:28 AM IST
विज्ञापन
Actress Sonakshi Sinha reaches Moradabad for Record statement over Fraud case
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Amar Ujala

धोखाधड़ी के केस में फंसीं बॉलीवुड की ‘दबंग गर्ल’ कही जाने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा बुधवार दोपहर मुरादाबाद पहुंचीं। यहां रामपुर रोड स्थित एक होटल में उन्होंने केस के विवेचक को फोन कर बुलाया और अपने बयान दर्ज कराए। सोनाक्षी का कहना है कि इवेंट मैनेजर ने शर्तें पूरी नहीं की थीं। जिस वजह से कार्यक्रम में आने से इनकार किया गया। अगर मैनेजर कोर्ट में माफी मांगे तो वह उसकी पाई पाई लौटने को तैयार हैं।

विज्ञापन


सोनाक्षी ने मैनेजर पर आरोप लगाया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर मेरी छवि धूमिल की है। कटघर थानाक्षेत्र के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा इवेंट मैनेजर हैं। उन्होंने 30 सितंबर 2018 में दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित कराया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई की टेलेंट फुलऑन एंड एक्सीड एंटरटेनमेंट कंपनी के जरिये अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को परफार्म करने के लिए अनुबंध किया था। प्रमोद का आरोप है कि उन्होंने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी के पदाधिकारियों के खातों में अलग अलग तारीख में 37 लाख रुपये का भुगतान किया गया था, लेकिन ऐन वक्त पर सोनाक्षी ने कार्यक्रम में आने से इनकार कर दिया था। प्रमोद ने कंपनी के पदाधिकारियों के  जरिये अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें धमकी दी गई। कटघर थाने में 22 फरवरी को सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी के पदाधिकारी समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। कटघर पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। सोनाक्षी का बयान लेने के लिए पुलिस मुंबई तक गई थी पर सोनाक्षी  वहां नहीं मिलीं। वह शूटिंग पर बाहर गई हुईं थीं।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर सोनाक्षी सिन्हा खुद मुरादाबाद पहुंचीं और उन्होंने होटल इन क्लार्क में विवेचक अजय पाल सिंह को बुलाकर बयान दर्ज कराए। उनके साथ पीए मालविका पंजाबी, भाई कुश सिन्हा और वकील मुनीश प्रेमी मौजूद थे। करीब दो घंटे विवेचक ने महिला सिपाही की मौजूदगी में बयान दर्ज किया। जिसमें सोनाक्षी ने कहा कि वह इवेंट मैनेजर की पाई पाई लौटाने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें कोर्ट में माफी मांगनी होगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर मेरी छवि धूमिल की है। मैनेजर ने शर्तें पूरी नहीं की थीं। उन्होंने टिकट तक नहीं कराए। होटल की कोई व्यवस्था नहीं थी। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम नहीं किया गया था। सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि बुधवार दोपहर में विवेचक ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के बयान दर्ज किए हैं। उधर वादी प्रमोद शर्मा का कहना है कि वह क्यों माफी मांगेंगे। उन्होंने रकम दी है और सोनाक्षी को इसे वापस करना चाहिए। यदि नहीं दिए तो वह सोनाक्षी समेत पांचों आरोपियों को सजा कराकर ही दम लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed