{"_id":"60e6b7a3c2a6b1602637a4ac","slug":"actor-dilip-kumar-visited-rampur-for-mikki-miyan-and-begum-noorbano-election-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा ट्रैजेडी किंग: मिक्की मियां और बेगम नूरबानो के चुनाव प्रचार के लिए रामपुर आए थे दिलीप कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा ट्रैजेडी किंग: मिक्की मियां और बेगम नूरबानो के चुनाव प्रचार के लिए रामपुर आए थे दिलीप कुमार
Thu, 08 Jul 2021 02:00 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 08 Jul 2021 02:00 PM IST
सार
दिलिप कुमार पूर्व सांसद नवाब जुल्फिकार अली उर्फ मिक्की मियां और उनकी पत्नी बेगम नूरबानो के चुनाव प्रचार के लिए रामपुर आए थे। उन्होंने यहां पर कई बार चुनावी सभाओं को संबोधित किया था।
विज्ञापन
दिलीप कुमार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के ट्रैजेडी किंग दिलीप कुमार का रामपुर के नवाब परिवार से खास जुड़ाव रहा है। वो पूर्व सांसद नवाब जुल्फिकार अली उर्फ मिक्की मियां और उनकी पत्नी बेगम नूरबानो के चुनाव प्रचार के लिए रामपुर आए थे। उन्होंने यहां पर कई बार चुनावी सभाओं को संबोधित किया था।
विज्ञापन
नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां बताते हैं कि दिलीप कुमार के रामपुर शाही खानदान से खास रिश्ते थे। उन्होंने बताया कि उनसे उनकी आखिरी मुलाकात 2003 में मुंबई में हुई थी। नवेद मियां ने बताया कि जब वो पाकिस्तान गए थे तो पेशावर में दिलीप कुमार के पुश्तैनी मकान पर भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 1971 से 1996 के बीच उनके वालिद नवाब जुल्फिकार अली खां उर्फ मिक्की मियां और उनकी वालिदा बेगम नूरबानो के लोकसभा चुनावों में दिलीप कुमार प्रचार के लिए भी आए थे। इस दौरान उन्होंने नगर के किला मैदान में जनसभा को संबोधित किया था। नवेद मियां ने कहा कि दिलीप कुमार का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है और वो शीघ्र मुंबई जाकर सायरा बानो से मुलाकात कर शोक व्यक्त करेंगे। संवाद
विज्ञापन
नवाब संपत्ति पर हुई थी मधुमती फिल्म की शूटिंग
नवेद मियां ने बताया कि दिलीप कुमार से उनके दादा रामपुर रियासत के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां की दोस्ती 1957 में हुई थी। तब विमल रॉय दिलीप कुमार के साथ अपनी फिल्म मधुमती के लिए नैनीताल में लोकेशन की तलाश करने आए थे। नवाब रजा अली खां भी उस समय नैनीताल में थे और उनकी मुलाकात दोनों से हुई।
नवाब रजा अली ने उनसे कहा था कि रामपुर रियासत की प्रॉपर्टी घोड़ा खाल में है वहां पर शूटिंग कर लें। यह लोकेशन उन्हें पसंद आ गई और पूरी फिल्म यहीं शूट की गई। तब से दिलीप कुमार और नवाब रजा अली खां अच्छे दोस्त बन गए। नवेद मियां ने बताया कि दिलीप कुमार ने नवाब रजा अली खां के बाद नूरमहल से भी यही रिश्ता कायम रखा।
वो नवाब जुल्फिकार अली खां उर्फ मिक्की मियां और बेगम नूरबानो के हर चुनाव में प्रचार के लिए रामपुर आते थे। जब नवाबजादी सबा अली खां की शादी जस्टिस बदर दुररेज अहमद के साथ हुई तब भी सभी कार्यक्रमों में शामिल हुए थे।
रियासत काल में दिलीप कुमार की सास भी दो साल तक रामपुर में रहीं थीं
रामपुर रियासत के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां गीत और संगीत के शौकीन थे। उनके शासन काल में कला और संगीत से जुड़ी कई हस्तियां रामपुर आती थीं। मिर्जा गालिब का भी रामपुर रियासत के दौरान रामपुर से जुड़ाव रहा और वो नवाब यूसुफ अली खां के उस्ताद रहे थे। मिर्जा गालिब 1860 और 1862 में रामपुर आए थे।
इसके साथ ही दिलीप कुमार की सास नसीम बानो भी करीब दो साल तक रामपुर में रहीं थीं। नसीम बानो के जीवन पर मशहूर पटकथा लेखिका उर्मी जुवेकर ने फिल्म बनाने का भी करीब दो साल पहले एलान किया था। जिसकी शूटिंग रामपुर में भी प्रस्तावित थी और इसके लिए उन्होंने नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां से भी संपर्क किया था।