{"_id":"67a66e60142a58f5ed0753e0","slug":"action-will-be-taken-if-sugar-mills-sell-sugarcane-seeds-at-higher-prices-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-578633-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चीनी मिलें अधिक मूल्य पर गन्ना बीज बेचीं तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चीनी मिलें अधिक मूल्य पर गन्ना बीज बेचीं तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
मुरादाबाद। वसंत कालीन गन्ना बुवाई में किसानों को उचित दरों पर ही गन्ना बीज उपलब्ध कराना होगा। सरकारी दर से अधिक मूल्य पर बीज बेचने पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दशा में किसानों को गन्ना बीज की कमी नहीं होनी चाहिए।
मंडलायुक्त सभागार में अपर आयुक्त शशिभूषण ने परिक्षेत्र के गन्ना अधिकारियों और किसानों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान वसंत कालीन गन्ना बुवाई के विशेष अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान अपर आयुक्त ने कहा कि चीनी मिलें और गन्ना किसान एक-दूसरे के पूरक हैं। वर्तमान में गन्ने में रेडरॉट (लाल सड़न) रोग के आने से किसान और चीनी मिल दोनों के आर्थिक हित प्रभावित हो रहे हैं।
इस संकट से उबरने के लिए संयुक्त प्रयास करने होंगे। उन्होंने चीनी मिल प्रतिनिधियों से कहा कि किसी भी दशा में गन्ना बीज की कमी नहीं होनी चाहिए। गन्ना बुवाई के विशेष अभियान के लिए चीनी मिलों द्वारा कृषकों को कृषि निवेशों पर दिए जाने वाले अनुदान की चीनी मिलवार समीक्षा की गई। चीनी मिलों को निर्देश दिए गए कि गन्ना बुवाई एवं गन्ना किस्म को .0238 के विस्थापन के लिए कृषि निवेशों जैसे ट्राईकोडर्मा, कृषि रसायनों, कीटनाशकों, दवाओं, कृषि यंत्रों पर समुचित अनुदान देना होगा। साथ ही चीनी मिल द्वारा किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे सभी उत्पादों की गुणवत्ता का भी ध्यान रखना होगा। चीनी मिलों द्वारा वितरित किए जा रहे एग्रीइनपुट की प्रयोगशाला में औचक जांच कराई जाएगी। इस दौरान उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने किसान प्रतिनिधियों को रेडरॉट प्रतिरोधी अन्य गन्ना किस्मों की बुवाई करने का सुझाव दिया। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी मुरादाबाद राम किशन, अमरोहा के जिला गन्ना अधिकारी मनोज कुमार, रामपुर के जिला गन्ना अधिकारी शैलेश मौर्य, संभल के जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव, किसान नेता चौधरी दिगंबर सिंह, महेन्द्र सिंह रधांवा, उम्मेद सिंह, किशनपाल सिंह राणा आदि लोग मौजूद रहे।