फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Action will be taken against the management committee of Janata Inter College.

Moradabad News: जनता इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के खिलाफ कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the management committee of Janata Inter College.
ठाकुरद्वारा। संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को जनता इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम दफ्तर पर धरना प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को अपनी मांगों का ज्ञापन देकर प्रबंध समिति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम ने उन्हें उनकी मांगों पर हुई कार्रवाई से अवगत कराया। विद्यालय के कुछ सदस्य कई महीने से प्रबंध समिति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जिस पर सदस्यों ने संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम दफ्तर पर धरना प्रदर्शन किया। अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम प्रीति सिंह को दिया। जिसमें उन्होंने जनता इंटर कॉलेज के लिपिक तरुण कुमार की पदोन्नति को अवैध बताते हुए उसे निरस्त करने की मांग की। उन्होंने डीआईओएस के प्रधान लिपिक मनु राज शर्मा पर विद्यालय के सदस्य जसवंत सिंह के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उनके तबादले की मांग की। उन्होंने कृषि भूमि से प्राप्त की आय व्यय की जांच और काटे गए पेड़ों के मामले में भी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। वहीं पूर्व अध्यक्ष और प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन पर भी फर्जी प्रस्ताव करने का आरोप लगाया। एसडीएम प्रीति सिंह ने धरना दे रहे लोगों को बताया कि संयुक्त शिक्षा निदेशक ने विद्यालय में कंट्रोलर बैठाने के लिए शासन को पत्र भेज दिया है। तरुण कुमार की पदोन्नति के बारे में डीआईओएस ने कंट्रोलर के ही निर्णय लेने की बात कही है। धरना प्रदर्शन में संयुक्त किसान मोर्चा के धर्मपाल सिंह, हरस्वरूप सिंह, साकिर हुसैन, विद्यालय के सदस्य जसवंत सिंह, खेमचंद शर्मा,नरेंद्र कुमार ,युवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 1 ठाकुरद्वारा एसडीएम दफ्तर पर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते किसान मोर्चा के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed