{"_id":"6465a1ba1e8b44a7f100d633","slug":"acid-thrown-on-mother-son-in-front-of-roadways-police-post-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: तेजाब से भरी केन चलती बाइक से गिरी, बस से कुचलने पर फटी; मां-बेटा झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: तेजाब से भरी केन चलती बाइक से गिरी, बस से कुचलने पर फटी; मां-बेटा झुलसे
Thu, 18 May 2023 09:26 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क,मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क,मुरादाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 18 May 2023 09:26 AM IST
सार
रोडवेज पुलिस चौकी के पास एक स्कूटी सवार मां और बेटा तेजाब की चपेट में आ गए। पुलिस ने कहा कि बाइक सवार की तेजाब से भरी केन सड़क पर गिरी और इसके बाद बस से कुचलने पर फट गई।
विज्ञापन
तेजाब से झुलसे मां और बेटा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोडवेज पुलिस चौकी के सामने स्कूटी सवार मां और बेटा बुधवार की शाम को तेजाब से झुलस गए। दोनों का कहना था अज्ञात कार सवारों ने तेजाब फेंका है। पुलिस लाइन के नजदीक एक निजी अस्पताल में दोनों को भर्ती किया गया। पुलिस की जांच में आया कि रोडवेज से समीप बाइक सवार की तेजाब से भरी केन गिरी थी। बस के नीचे से आने पर केन फट गई और मां बेटे के ऊपर तेजाब पड़ गया। पुलिस इस घटना को दुर्घटना मानकर जांच कर रही है।
नवीन नगर निवासी परचून के दुकानदार नवीन सक्सेना का बेटा ऋषभ सक्सेना अपनी 52 वर्षीय मां अंशू सक्सेना को स्कूटी से लेकर माता के जागरण का कार्ड बांटने और नेम प्लेट बनवाने के लिए पीतलनगरी गया था। लौटते समय दोनों शाम साढ़े छह बजे दोनों पीतल नगरी बस अड्डे मोड़ के पास स्कूटी रुके। इसी समय अचानक एक कार निकली और उनके ऊपर छीटे पड़ गए। इसके बाद दोनों के शरीर में जलन होने लगी। मां-बेटे ने तेजाब डालने पर शोर मचाया। राहगीरों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
इस दौरान दोनों स्कूटी से जिगर कालोनी स्थित अस्पताल में पहुंच गए। सूचना मिलने पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर दोनों की हालत देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। पूछताछ में दोनों ने पहले कार सवार के द्वारा तेजाब डालने की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। पता चला कि किसी बाइक सवार के हाथ से तेजाब की केन नीचे गिर गई थी।
विज्ञापन
इसी दौरान वहां से गुजर रही रोडवेज बस के पहिये के नीचे केन दब गई। केन फटने के कारण तेजाब के छीटे मां-बेटे पर पड़ गए। इस मामले में मां बेटे ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद मां बेटे घर चले गए। इस बारे में एसपी सिटी ने बताया कि तेजाब लेकर जाने वाले अज्ञात लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। प्राथमिक जांच में यह घटना एक दुर्घटना है।