फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   accused Salim arrested who firing at CO Anuj Chaudhary

संभल हिंसा: सीओ अनुज चौधरी पर गोली चलाने वाला आरोपी सलीम गिरफ्तार, दिल्ली में कर था था मजदूरी

Sun, 05 Jan 2025 10:43 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: श्याम जी. Updated Sun, 05 Jan 2025 10:43 PM IST
सार

संभल में सीओ अनुज चौधरी पर गोली चलाने वाले आरोपी सलीम को गिरफ्तार किया गया है। वह पुलिसकर्मियों से कारतूस लूट में भी शामिल था।  

विज्ञापन
accused Salim arrested who firing at CO Anuj Chaudhary
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में सीओ अनुज चौधरी पर गोली चलाने का आरोपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ल नाला निवासी सलीम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह पुलिसकर्मियों से कारतूस लूट में भी शामिल था। पुलिसकर्मियों से लूटे गए पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी से 312 बोर का तमंचा भी बरामद किया है। 
विज्ञापन

 

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से दिल्ली के सीलमपुर इलाके में रहकर मजदूरी कर रहा था। अब घर लौटा था तो गिरफ्तार किया गया है।एसपी ने बताया कि जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान जो बवाल हुआ था उसमें सीओ अनुज चौधरी पर फायर किया गया था। वीडियो के आधार पर आरोपी सलीम की पहचान हुई थी। आरोपी की तलाश की जा रही थी। रविवार को भूरे खां की जियारत के नजदीक से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन

 

एसपी ने बताया कि घटना में शामिल 52 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, दूसरी ओर नखासा थाना पुलिस ने हिंदूपुरा खेड़ा निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का पत्थरबाजी करते हुए वीडियो सामने आया था। इसके आधार पर ही उसकी गिरफ्तारी की गई है। महिला को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed