{"_id":"62ab8f4802b25e6f0900e897","slug":"accused-of-rape-arrested-city-news-mbd431685277","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधावा भाभी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधावा भाभी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबड़ा। पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोपी जेठ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामले के बाकी फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
सात दिन पहले पाकबड़ा थाना क्षेत्र के महलकपुर माफी गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेरे पति की नौ माह पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद उनके दूसरे नंबर के भाई आस मुहम्मद ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। महिला ने जब इस बारे में ससुर से शिकायत की तो महिला के पति के बड़े भाई फकरुद्दीन ने कमरे में बंद कर बदतमीजी करनी शुरू कर दी थी। ननदोई ने भी गलत काम करने की कोशिश की थी। कुछ दिन बाद ससुर ने आस मुहम्मद को काम करने के लिए बाहर भेज दिया। इसके बाद 26 मई को महिला के साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया था।
महिला की तहरीर पर आस मुहम्मद, रफूदीन, फकरुद्दीन निवासी महलकपुर माफी थाना पाकबड़ा और नवाब निवासी सफातनगर थाना असमोली जिला संभल के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। गुरुवार को पुलिस ने फकरुद्दीन को पकड़कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि बाकी फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। संवाद