{"_id":"5f3f94e58ebc3e3d1d13945f","slug":"accused-of-murder-for-girlfriend-arested-city-news-mbd3598129177","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को पाने के लिए उसके पति की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका को पाने के लिए उसके पति की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में प्रेमिका को पाने के लिए उसके पति की हत्या करने के आरोपी राज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार की दोपहर के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में मृतक की पत्नी और उसका बहनोई पहले ही जेल जा चुके हैं।
मूंढापांडे थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि पंद्रह जुलाई 2020 को हरसैनपुर गांव निवासी मंजू ने मूंढापांडे थाने में अपने पति सुखपाल सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि उसके पति सुखपाल अपने बहनोई राजीव निवासी खाईखेड़ा बीना वाला गांव में दावत खाने गए थे। वहां से वह अचानक गायब हो गए । पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश शुरू की तो शक सुखपाल के बहनोई राजीव पर ही गहराया। पुलिस ने राजीव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब उसने पुलिस को बताया था कि सुखपाल की हत्या उसकी मंजू और उसके प्रेमी राज कुमार निवासी गोविंद नगर थाना कटघर ने की थी। इस घटना में राजीव भी शामिल रहा था।
पुलिस ने राजीव और मंजू को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर सुखपाल की लाश बाग में कुएं से बरामद की थी। पुलिस ने मंजू और राजीव को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था, जबकि राज कुमार घटना के बाद से फरार चल रहा था। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी राज कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि सुखपाल ने गोविंद नगर में अपना मकान बनाया था। यहां उसके संबंध सुखपाल की पत्नी मंजू से हो गए थे। सुखपाल इसका विरोध करता था। मंजू ने सुखपाल के साथ मारपीट कर उसे गोविंदनगर से भगा दिया था। इसके बाद वह अपने गांव हरसैनपुर चला गया था, लेकिन लॉक डाउन लगने पर मंजू भी अपने गांव चली गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आ रही थी। आरोपी ने कबूला है कि मंजू और उसके ननदोई राजीव के साथ मिलकर सुखपाल की हत्या की साजिश रची थी। घटना वाली रात मंजू और उसका ननदोई राजीव सुखपाल को आम लाने के बहाने बाग में बुला लाए थे। यहां हम तीनों ने मिलकर सुखपाल की गला रेत कर हत्या कर दी थी और उसकी लाश कुएं में फेंक दी थी। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।