फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of cow slaughter injured after being beaten by mob dies

Moradabad News: भीड़ की पिटाई से घायल गोकशी के आरोपी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Accused of cow slaughter injured after being beaten by mob dies
मुरादाबाद। मंडी समिति पुलिस चौकी के पास भीड़ की पिटाई से घायल हुए गोकशी के आरोपी शाहेदीन (38) की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने शाहेदीन के भाई आलम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शाहेदीन के एक साथी अदनान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब तीन बजे मझोला क्षेत्र में मंडी समिति परिसर में कुछ लोग गोकशी कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर भीड़ जमा हो गई और घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया था। तीन आरोपी मौके से भाग निकले थे। गुस्साई भीड़ ने पकड़े गए युवक की लाठी डंडों से पिटाई की थी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को उग्र से बचाया और घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में पता चला कि घायल व्यक्ति गलशहीद के असालतपुरा निवासी शाहेदीन है। पुलिस ने शाहेदीन और उसके साथियों पर गोकशी के मामले में केस दर्ज किया। सोमवार देर रात शाहेदीन की उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम से रिपोर्ट से पता चला कि उसकी बेरहमी से पिटाई की गई थी। जिस कारण उसकी मौत हुई है। सोमवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में शाहेदीन के शव को सुपुर्दे खाक किया गया। एसपी सिटी ने बताया कि शाहेदीन के भाई आलम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आलम का कहना है कि कुछ लोग उसके भाई को घर से बुलाकर ले गए और मंडी समिति में उसकी पिटाई कर हत्या कर दी। एसपी सिटी का कहना है कि वीडियो फुटेज के जरिए हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

00
बीमारी के कारण छूट गया था काम
पांच भाइयों में चौथे नंबर का शाहेदीन पीतल का काम करता था। इसके अलावा वह बॉडी बिल्डिंग भी करता था। लेकिन लंबा बीमार पड़ जाने के कारण उसका काम छूट गया था। ठीक होने के बाद उसने कुछ दिन मीट की दुकान पर भी नौकरी की थी। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। आलम का कहना है कि कुछ लोग उसे घर से बुलाकर ले गए। भीड़ ने उसे घेर लिया और पिटाई कर दी। जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed