फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   accused free on bail

मुचलके पर छूटा चीफ इंजीनियर को पीटने वाला, हड़ताल

Sun, 06 Nov 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 06 Nov 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
accused free on bail
धरने पर बैठे यूपी विकास प्राधिकरण डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के लोग। - फोटो : अमर उजाला
एमडीए के चीफ इंजीनियर को उनके आफिस में घुसकर पीटने वाला सिंचाई विभाग का ठेकेदार चंद मिनटों में थाने से मुचलके पर छूट गया। जिसके विरोध में प्राधिकरण कर्मचारी संघ और उत्तर प्रदेश अभियंता संघ कामकाज छोड़कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को पूरा दिन प्राधिकरण आफिस में इंजीनियरों - कर्मचारियों ने धरना - प्रदर्शन किया और कमिश्नर व वीसी को ज्ञापन सौंपकर हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की। उधर, पुलिस ने दो टूक कहा है कि जिन धाराओं में मुकदमा लिखा गया है उनमें सजा सात साल से कम है लिहाजा गिरफ्तारी नहीं हो सकती।
विज्ञापन


प्राधिकरण के मुख्य अभियंता इंदु शेखर सिंह के साथ गुरुवार दोपहर बिजनौर निवासी सिंचाई विभाग के ठेकेदार हाजी मोहम्मद सिब्तेन ने उनके आफिस में घुसकर मारपीट की थी। हमलावर अपने साथ करीब 20 महिलाओं और कुछ वकीलों को लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार ने आरोप लगाया था कि चीफ इंजीनियर ने मकान दिलाने की एवज में दो लाख रुपये घूस ली थी और रिश्वत लेने के बावजूद मकान नहीं दिलवाए। चीफ इंजीनियर ने मारपीट करने वाले ठेकेदार हाजी सिब्तेन को पकड़कर पुलिस को सौंपा था और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

लेकिन गुरुवार शाम को ही सिविल लाइंस पुलिस ने उसे छोड़ दिया। इस पर भड़के मुरादाबाद विकास प्राधिकरण संघ, उत्तर प्रदेश अभियंता संघ और प्राधिकरण डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने शुक्रवार को हड़ताल कर दी और आफिस कैंपस में ही धरना देकर बैठ गए।

इंजीनियरों - कर्मचारियों का कहना था कि पुलिस ने ठेकेदार के साथ नरमी बरती है और सियासी दबाव में उसे थाने से छोड़ दिया है। चीफ इंजीनियर के खिलाफ क्रास एफआईआर होने पर भी कर्मचारी संगठन भड़का था।


मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वृंदावन दोहरे और राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद के जिला अध्यक्ष संदीप बड़ोला ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक पुलिस हमलावरों को जेल नहीं भेजती है सभी महकमों में कामकाज ठप कर कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed