फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   accused called knife online

बीटेक छात्रा पर हमले के लिए आरोपी ने आनलाइन मंगवाया था चाकू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
accused called knife online
मुरादाबाद। बीटेक छात्रा पर हमले के लिए आरोपी ने चाकू आन लाइन मंगवाया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बात कबूली है। मंगलवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले रेलकर्मी की बेटी दिल्ली से बीटेक कर रही है। वह होली की छुट्टी पर घर आई थी। सोमवार शाम छात्रा अपनी एक सहेली से मिलने कांठ रोड पर गई थी। इसी दौरान वहां पड़ोस में रहने वाला युवक देवराज सैनी मिल गया था। रेस्टोरेंट के बाहर आरोपी ने युवती पर चाकू से हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया था। पुलिस ने लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया था। इसके बाद घायल छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। पुलिस ने आरोपी देवराज सैनी के खिलाफ जानलेवा हमले में केस दर्ज कर लिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवती ने उससे दोस्ती करने से इनकार कर दिया था। इसी रंजिश में उसने उसकी हत्या करने की योजना बनाई थी। आरोपी ने कबूला है कि उसने दस मार्च को चाकू ऑनलाइन मंगवाया था। इसके बाद वह मौके की तलाश में थी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद किया गया है। मंगलवार दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed