फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused arrested in cop assault case

सिपाही से मारपीट और कार में तोड़फोड़ करने का आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in cop assault case
कटघर थानाक्षेत्र में 14 फरवरी की रात सिपाही से मारपीट और कार में तोड़फोड़ करने के आरोपी को पुलिस ने अरबाज को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सिपाही ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने वीडियो और फोटो के जरिये आरोपी की पहचान की। बुधवार शाम आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि बागपत के चांदीनगर थानाक्षेत्र के ढिकोली गांव निवासी सौरव ढाका ने कटघर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसमें सौरव ने बताया था कि वह यूपी पुलिस में सिपाही हैं। उनकी तैनाती हापुड़ एसपी कार्यालय के रिट सेल में है। 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान में उनकी रामपुर में ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी करने के बाद 14 फरवरी की रात वह वह अपनी कार से हापुड़ लौट रहे थे। उन्होंने गूगल मैप लगा रखा था। वह रास्ता भटक कर कोहिनूर तिराहे से संभल चौराहे की ओर चले गए थे। इस दौरान एक बाइक कार से टकरा गई थी। इसी दौरान पीछे से आए लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट की थी। कार में भी जमकर तोड़फोड़ की थी। पुलिस वीडियो और फोटोग्राफ के जरिये एक आरोपी की पहचान कटघर थानाक्षेत्र के रहमत नगर निवासी अरबाज के रूप में की। बुधवार को पुलिस ने आरोपी अरबाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed