फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused arrested for stealing cash and jewelry from bank employee's house

बैंक कर्मी के घर से नकदी और जेवर चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing cash and jewelry from bank employee's house
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में बैंक कर्मी के घर से नकदी और जेवर चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेेही पर सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रामगंगा विहार निवासी विपिन कुमार प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की स्योहारा शाखा में तैनात हैं। उनकी पत्नी शिक्षिका हैं। विपिन कुमार ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह ड्यूटी पर गए थे। पत्नी भी स्कूल चली गई थी। दोपहर डेढ़ बजे पत्नी घर लौटी तो ताला टूटा था, जबकि आलमारी में रखे बीस हजार रुपये, सोने चांदी के जेवर इनवर्टर की बैटरी चोरी हो चुकी थी। सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। गुरुवार को पुलिस ने सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के नया गांव मऊ निवासी शोभित और योगेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जेवर व अन्य सामान बरामद कर लिया है। गुरुवार शाम पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed