{"_id":"6a29cd500d50698329063dfd","slug":"accused-arrested-for-raping-a-young-woman-from-azamgarh-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-922407-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आजमगढ़ की युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आजमगढ़ की युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। हिमाचल प्रदेश के बद्दी में धर्म और नाम छिपाकर आजमगढ़ की युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म के आरोपी फाजिल अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने युवती पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया था। बुधवार की शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
आजमगढ़ निवासी 25 वर्षीय युवती ने मंगलवार को मूंढापांडे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक फैक्टरी में नौकरी करती है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के चमरौआ निवासी फाजिल भी वहीं नौकरी करता था। युवती का आरोप है कि उसने हिंदू बताकर पहले दोस्ती की। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने परिवार से मिलवाने के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। अपना आधार कार्ड भी दिखाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद आरोपी बद्दी से गायब हो गया था। युवती आरोपी की तलाश करते हुए मंगलवार उसके घर चमरौआ पहुंच गई। तब पता चला कि आरोपी का असली नाम फाजिल अंसारी है। आरोप है कि परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौज की और पीटा भी।
विज्ञापन
आरोपियों ने युवती पर धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी फाजिल, उसके पिता नन्हे, मां जैबुल निशा, भाई वासिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बुधवार को आरोपी फाजिल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।