{"_id":"632c6d5b6cd17236e365dc93","slug":"accused-arrested-for-making-objectionable-remarks-on-cm-yogi-in-dilari-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ा गया साजिद: फेसबुक पर सीएम योगी के खिलाफ की थी आपत्तिजनक पोस्ट, धार्मिक भावनाएं आहत करने का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ा गया साजिद: फेसबुक पर सीएम योगी के खिलाफ की थी आपत्तिजनक पोस्ट, धार्मिक भावनाएं आहत करने का भी आरोप
Thu, 22 Sep 2022 07:42 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 22 Sep 2022 07:42 PM IST
सार
भाजपा नेता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ततारपुर निवासी आरोपी साजिन पधान ने अपनी फेसबुक आईडी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।
विज्ञापन
आरोपी साजिद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र में फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करना ठेकेदार को महंगा पड़ गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
डिलारी थाना क्षेत्र के ततारपुर गांव निवासी और भाजपा के राजपुर केसरिया सेक्टर प्रभारी वीरेंद्र सिंह सैनी ने साजिद पधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि ततारपुर निवासी आरोपी साजिन पधान ने अपनी फेसबुक आईडी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की।
विज्ञापन
आरोप लगाया था कि उसकी इस हरकत से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची। आरोपी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन