फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Abhay Chaudhary won silver in 400 meter race

Moradabad News: 400 मीटर दौड़ में अभय चौधरी ने जीता रजत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Abhay Chaudhary won silver in 400 meter race
मुरादाबाद। सरोजिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मुरादाबाद के खिलाड़ी ने रजत पदक जीता है। छजलैट निवासी कुलदीप चौधरी के बेटे अभय चौधरी ने अंडर-20 पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में 49.94 सेकेंड में यह दौड़ पूरी की। उन्हें द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने आठ व नौ मार्च को लखनऊ में होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। अभय के भाई कुनाल भी एथलीट हैं। उन्होंने हाल ही में हापुड़ में आयोजित यूपी ग्रामीण खेल लीग में कुश्ती में पदक जीता था। पिता दोनों बच्चों को खेल के लिए प्रेरित करते हैंं। जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव गौरव कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 100 खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया था। पांच खिलाड़ियों को चुनकर लखनऊ भेजा गया था। इनमें से सिर्फ अभय को रजत पदक प्राप्त हुआ है। कोच मुनेंद्र सिंह, मनोज शर्मा और सभी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article