फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   AAP's metropolitan president arrested for protesting

Moradabad News: प्रदर्शन के लिए निकले आप के महानगर अध्यक्ष गिरफ्तार

Sat, 23 Mar 2024 05:16 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 23 Mar 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
AAP's metropolitan president arrested for protesting
मुरादाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन के लिए निकले आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनमें महानगर अध्यक्ष रविंद्र भाटिया को गिरफ्तार कर लिया गया। वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. एपी सिंह, जिला अध्यक्ष नजरुद्दीन मलिक, राशिद सैफी व अजय कुमार को घरों में ही रोक दिया गया।
विज्ञापन



पार्टी कार्यकर्ताओं की योजना थी कि वे सिविल लाइंस स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष व महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रीता पाल के साथ कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क पहुंचें। उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया और कहा कि सरकार ने पहले भी झूठे आरोप लगाकर आप नेताओं को गिरफ्तार कराया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की नीतियों से सरकार को डर लगता है इसलिए सीबीआई व ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष के अलावा अनीता पाल, रिहान अली, इमरान खान, रवि, बदलू, सुशील सागर, जाबिर हुसैन, अनिल विश्नोई आदि मौजूद रहे। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष रविंद्र भाटिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने धारा 144 का उल्लंघन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed