{"_id":"6987a5f80467ebbef900ba42","slug":"a-youth-was-duped-of-rs-410-lakh-on-the-pretext-of-sending-him-abroad-moradabad-news-c-279-1-mo11005-113591-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर 4.10 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर 4.10 लाख ठगे
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के बेरोजगार युवक को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसादकर देकर 4.10 लाख की ठगी कर ली गई। थाना डिलारी के गांव करनपुर निवासी शाहनवाज ने शनिवार को समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह गांव में मिस्त्री की दुकान पर बाइक मैकेनिक का काम सीख रहा था।
तभी गांव के एक दुकानदार ने उससे कहा कि उसका रिश्तेदार गांव फरीदनगर निवासी लोगों को अच्छे वेतन पर अच्छी नौकरी पर भेजने का काम करता है। वह उसके झांसे में आ गया। उसने अपने रिश्तेदार को 14 अगस्त 2025 को गांव में बुलाया उससे उसने बताया कि विदेश भेजने में पांच लाख का खर्च बताया। उसने किसी तरह उसे कई बार में 4.10 लाख रुपए दे दिए। इस पर उसने उसे नौ सितंबर 2025 को सऊदी अरब के जद्दा में एक फर्जी एग्रीमेंट पर भेज दिया। वह वहां पहुंच गया। सात दिन तक वह वहां पर भटकता रहा लेकिन उसे बताई गई कंपनी में काम नहीं मिला।
जिस पर वह किसी तरह अपने घर वापस आया। आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उसने उसके साथ झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी दी। एसडीएम ने उसके प्रार्थना पत्र सुनवाई के बाद थाना डिलारी के प्रभारी को शिकायत की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। संवाद