फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young woman was molested in Katghar, and the accused resorted to stone pelting when she protested.

Moradabad News: अधिवक्ता ने दर्ज कराया लूटपाट और एससी एसटी एक्ट में मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
A young woman was molested in Katghar, and the accused resorted to stone pelting when she protested.
मुरादाबाद। शहर कोतवाली में एक अधिवक्ता ने कोर्ट की मदद लेते हुए ठाकुरद्वारा के घोटों वाली मढ़ैया निवासी मुरारी सिंह और तीन अज्ञात के खिलाफ मारपीट, लूट और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

भगतपुर के कुकरझुंडी निवासी अधिवक्ता ब्रजपाल सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि 25 अप्रैल को रोज की तरह सुबह करीब 11 बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर दल ही कचहरी जा रहे थे। इंपीरियल तिराहे के पास मुरारी सिंह अपने तीन साथियों के साथ आ गया और जमीन को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि जेब में रखे ढाई हजार रुपये और कुछ जरूरी कागजात छीन लिए और जातिसूचक शब्द कहकर उसे अपमानित किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। सीओ कोतवाली सुनीता दहिया ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed