फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young woman was molested in Katghar, and the accused resorted to stone pelting when she protested.

Moradabad News: कटघर में युवती से छेड़खानी, विरोध पर आरोपियों ने किया पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
A young woman was molested in Katghar, and the accused resorted to stone pelting when she protested.
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से गांव के ही युवक ने छेड़खानी कर दी। पीड़िता के परिवार ने आरोपी के परिजनों से शिकायत तो उन्होंने पथराव कर दिया। पथराव में पीड़िता और उसके माता-पिता घायल हो गए। पुलिस ने मामले में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कटघर के गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराए केस में बताया कि 21 अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे उसकी बेटी गली से गुजर रही थी। इस दौरान आरोपी विजेंद्र प्रताप सिंह आ गया और बेटी से छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए और बेटी से पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई।
विज्ञापन

पीड़िता के परिवार वाले आरोपी के घर पहुंचे और उसके परिजनों से शिकायत की, जिस पर आरोपी के परिजन आक्रोशित हो गए और लाठी-डंडों से मारपीट की। साथ ही पथराव कर दिया। मारपीट व पथराव में पीड़िता, उसके माता-पिता और दो बहनें घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी विजेंद्र प्रताप सिंह, उसके भाई महेंद्र, जितेंद्र व दिनेश सिंह, मां आशा देवी, बहन बीना देवी, भाभी रुचि, कमलेश और एक नाबालिग भतीजी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed