{"_id":"6937133fdc6c7bbd4d0841de","slug":"a-young-man-was-shot-dead-in-moradabad-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Murder: मुरादाबाद में गोली मारकर युवक की हत्या, भड़के परिजनों ने हाईवे किया जाम, कई थानों की पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Murder: मुरादाबाद में गोली मारकर युवक की हत्या, भड़के परिजनों ने हाईवे किया जाम, कई थानों की पुलिस तैनात
Mon, 08 Dec 2025 11:34 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:34 PM IST
सार
हत्या की खबर मिलते ही परिजन भड़क गए। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। तनाव बढ़ता देख कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। अधिकारी भी घटनास्थल पर जुट गए और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Moradabad Murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के लाइनपार रामेश्वर कॉलोनी में सोमवार देर शाम प्रिंस चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हत्या के पीछे आपसी विवाद सामने आ रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।
हत्या की खबर मिलते ही परिजन भड़क गए। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। सड़क पर बैठे परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई देर तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।
इधर, तनाव बढ़ता देख कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। अधिकारी भी घटनास्थल पर जुट गए और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि वारदात में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। मौके पर फोरेंसिक टीम ने सैंपल जुटाए हैं। पुलिस आपसी रंजिश और पुराने विवाद समेत कई एंगल पर जांच कर रही है।