फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young man was shot dead in a land dispute in Sambhal

Murder: संभल में जमीन विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या, दूसरे की हालत गंभीर

Thu, 20 Apr 2023 12:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 20 Apr 2023 12:07 PM IST
सार

संभल में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
A young man was shot dead in a land dispute in Sambhal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

संभल के रजपुरा थाना इलाके के गांव महुआ हसनगंज में गुरुवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षो में फायरिंग हो गई। फायरिंग में एक पक्ष के मलखान (35) पुत्र परमी की मौत हुई है। इसी पक्ष के सोहनलाल घायल हुए हैं। यह विवाद भूसे की बुर्जी बनाते समय हुआ है। 
विज्ञापन


जिस जमीन पर विवाद चल रहा है। उसी जमीन पर सोहनपाल ने बुर्जी बनानी शुरू की थी। दूसरे पक्ष को जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान फायरिंग की गई। इसमें मलखान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सोहनपाल गंभीर घायल हैं। 
विज्ञापन


उनके परिजनों का कहना है कि गोली लगने से गंभीर घायल हुए हैं। संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जमीनी विवाद में हुई हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में एहतियाती तौर पर पुलिस तैनात कर दी है। गुन्नौर सीओ ने घटनास्थल का मुआयना किया है। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया की हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों की भी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed