फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young man died of a heart attack while running during a bat in Rampur s Swar

क्रिकेट की पिच पर जिंदगी की दौड़ हारा आरिफ: तीसरा रन लेते समय आया हार्ट अटैक, बेहोश होकर गिरा, फिर उठ न पाया

Mon, 03 Jul 2023 11:05 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, स्वार (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, स्वार (रामपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 03 Jul 2023 11:05 PM IST
सार

बैटिंग करने के दौरान शॉट मारने के बाद आरिफ रन लेने के लिए दौड़ा और दो रन पूरे करने के बाद तीसरा रन लेने के दौरान वह बेहोश होकर नीचे गिरा, तो उठ नहीं पाया।

विज्ञापन
A young man died of a heart attack while running during a bat in Rampur s Swar
आरिफ(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के स्वार के मोहल्ला चक में क्रिकेट खेलते समय आरिफ (28) को दिल का दौरा पड़ गया, जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर गया। साथी खिलाड़ियों ने उसे संभाला, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मोहल्ला चक निवासी जमील अंसारी उर्फ दद्दा अंसारी का बेटा आरिफ बीते कई साल से हृदय रोग से ग्रस्त था। बताते हैं कि उनकी बाईपास सर्जरी कर इंस्टेंट भी डाले गए थे। सोमवार को उमस भरी गर्मी में वह शाम पांच बजे मोहल्ले के लड़कों के साथ विदाई मैरिज हॉल के सामने खाली पड़े मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। बताते हैं कि बैटिंग करने के दौरान शॉट मारने के बाद वह रन लेने के लिए दौड़ा और दो रन पूरे करने के बाद तीसरा रन लेने के दौरान वह बेहोश होकर नीचे गिरा, तो उठ नहीं पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथी खिलाड़ियों ने उठाना चाहा, लेकिन तब तक आरिफ की मौत हो चुकी थी। खेल के दौरान हार्ट अटैक आने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और वह जिंदगी की आशा में आरिफ को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि मृतक आरिफ की पत्नी और दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed