फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A woman was raped on the pretext of marriage

Moradabad News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Wed, 15 Apr 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 15 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
A woman was raped on the pretext of marriage
बिलारी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ शादी करने का झांसा देकर गांव के एक युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत करने पर युवती के ऊपर तेजाब डालने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव निवासी युवती की ओर से मंगलवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग तीन वर्ष पहले फेसबुक के जरिए उसकी जान पहचान उसी के गांव निवासी कलीम अहमद से हुई और धीरे धीरे दोनों में निकटता बढ़ती गई।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि कलीम अहमद ने शादी का झांसा देकर उसे कई बार होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किया जब वह गर्भवती हो गई तब जबरन गर्भ निरोधक गोलियां खिलाकर गर्भपात करा दिया। युवती का यह भी आरोप है कि टेलरिंग का काम शुरू करने के बहाने कलीम अहमद ने उससे कई बार में ऑनलाइन पेमेंट के जरिए दो लाख रुपये ले लिए जिसके साक्ष्य उसके पास मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के अनुसार शादी के लिए कहने पर युवक ने साफ मना कर दिया और धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तब चेहरे पर तेजाब डाल दिया जाएगा और जान से मार दिया जाएगा।

युवती के अनुसार आरोपी ने उसकी अश्लील बीडीओ भी बना ली है जिसे वायरल करने की बात कहते हुए ब्लैकमेलिंग भी कर रहा है।
आरोपी युवक कलीम के माता पिता भी उसका सहयोग कर रहे हैं। पुलिस ने कलीम हैदर और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed