फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A woman has accused a man of raping her after luring her with the promise of marriage. She has filed a complaint with the police, demanding action against the accused.

Moradabad News: निकाह करने का झांसा देकर युवती सेदुष्कर्म का आरोप, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से की शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A woman has accused a man of raping her after luring her with the promise of marriage. She has filed a complaint with the police, demanding action against the accused.
ठाकुरद्वारा। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने एक युवक पर प्रेम जाल में फंसा कर दो वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती उत्तराखंड के काशीपुर के निजी अस्पताल में नर्स का काम भी करती है।
विज्ञापन

बुधवार को युवती ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। युवती का आरोप है कि नगर निवासी आरोपी युवक का उसके चाचा के घर पर आना जाना था। इस दौरान उसकी युवक से जान पहचान हो जाने पर उसने व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर उससे नजदीकी बढ़ा ली। आरोप है कि फिर उसने उसे अपने घर पर परिजनों से बातचीत करने के बहाने बुलाया और उसके साथ उसकी बिना मर्जी के जबरन दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत के करने की बात कही तो आरोपी ने उसे निकाह करने का झांसा देकर शांत कर दिया। फिर उसने कई बार काशीपुर और अन्य स्थानों पर होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के अनुसार कुछ दिन पहले उसने उसे बताया कि वह सऊदी अरब काम करने के लिए जाना चाहता है। इसलिए जाने से पहले अपनी मुलाकात को यादगार बनाना चाहता है। युवती के अनुसार वह उसे दो जनवरी 2026 को नया साल मनाने नैनीताल ले गया। वहां पर उसने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। छह जनवरी को वह उसे वापस ले आया। आरोप है कि फिर युवक और उसके परिजनों ने उसकी युवक से शादी से मना कर दिया। परिजनों ने युवती को धमकी दी तो उसने उनके बेटे से निकाह किया तो वे उसे गोली मार देंगे। युवती ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी युवक, उसके परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने युवती की शिकायत की जांच शुरू कर दी है। युवती पूरे दिन कोतवाली में बैठी रही। युवती के परिजन वहां पर आ गए। युवक भी वहां आया लेकिन उसके परिजन नहीं आए। इससे इस मामले में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि दोनों काफी समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। युवक युवती से शादी करने के लिए राजी है। उम्मीद है कि शीघ्र उनका निकाह हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed