{"_id":"67bb76dfe3c1130cb60f8c8a","slug":"a-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-at-home-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-589393-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: घर में फंदे से लटककर महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: घर में फंदे से लटककर महिला ने दी जान
Mon, 24 Feb 2025 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)।
थाना क्षेत्र के रनियाठेर गांव में शनिवार रात रमा (24) ने फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लटकने से मौत की पुष्टि हुई।
भोजपुर थाना क्षेत्र के देवीपुरा गांव निवासी यशपाल की बेटी रमा की शादी मूंढापांडे के रनियाठेर निवासी संदीप कुमार के साथ हुई थी। संदीप मोदीनगर में एक कंपनी में नौकरी करता है। दंपती के दो बच्चे हैं। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि घरेलू विवाद में करीब डेढ़ माह पहले रमा अपने मायके चली गई थी। अभी एक सप्ताह पहले ही रमा को उसका भाई पवन ससुराल छोड़ गया था।
शनिवार को वह फिर रमा से मिलने आया था। रात करीब आठ बजे संदीप की मां तारा खाना बना रही थीं। इसी दौरान रमा अपने कमरे में जाकर दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। कुछ देर बाद सास तारा ने कमरे में जाकर देखा तो रमा का शव फंदे से लटका था। सास के शोर मचाने पर रमा का भाई और आसपास के लोग भी कमरे में पहुंच गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।