फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A watchman was crushed to death by a tractor while returning from duty at the police station.

Moradabad News: थाने में ड्यूटी कर लौटते समय चौकीदार को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Tue, 10 Feb 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 10 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
A watchman was crushed to death by a tractor while returning from duty at the police station.
कुंदरकी (मुरादाबाद)। चकफाजलपुर संपर्क मार्ग पर रविवार की शाम कुंदरकी थाने में ड्यूटी कर साइकिल से घर लौट रहे गांव हाथीपुर चित्तू निवासी ग्राम चौकीदार साबिर हुसैन (62) की साइकिल में ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए गमगीन माहौल में शव सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

गांव हाथीपुर चित्तू निवासी साबिर हुसैन ग्राम चौकीदार थे। रविवार को एसएसपी ने कुंदरकी थाने का निरीक्षण किया था, जिसके चलते साबिर हुसैन भी ड्यूटी करने के लिए थाने गए थे। परिजनों के अनुसार, शाम करीब छह बजे वह थाने से साइकिल द्वारा घर लौट रहे थे। चकफाजलपुर संपर्क मार्ग पर पहुंचने पर उनकी साइकिल में तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर एकत्र राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मेरठ लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए शव कब्जे में ले लिया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। सोमवार को परिजनों गमगीन माहौल में शव सुपुर्द ए खाक कर दिया। हादसे में मौत के बाद थाना पुलिस ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed