फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A true donor is not arrogant: Brijesh Pathak

सच्चा दानी अभिमानी नहीं होता : बृजेश पाठक

Fri, 05 Dec 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 05 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
A true donor is not arrogant: Brijesh Pathak
बिलारी में चल रही श्रीराम कथा में  आरती करते भक्त-संवाद
बिलारी। नगर के रायसत्ती मंदिर के कुमार कार्तिकेय सभागार में चल रही श्री राम कथा के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को कथा व्यास पंडित बृजेश पाठक ने कहा जो व्यक्ति सामने वाले को दीनहीन समझ कर दान देता है, वह दान नहीं करता है, बल्कि वह तो सामने वाले के मन में दीनता और अपने मन में अभिमान बढ़ाता है।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि ऐसा व्यक्ति सच्चा दानी नहीं है, सच्चा दानी तो दान लेने वाले के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता है कि सामने वाले ने हमारा दान स्वीकार करके हमें दान देने का गौरव प्रदान किया है। कथा व्यास ने आगे कहा कि दान का सच्चा स्वरूप यही है जिसमें व्यक्ति अपने मन में अभिमान नहीं रखता बल्कि दान लेने वाले के प्रति सम्मान प्रकट करता है। व्यास ने कहा कि रामायण में ऐसा ही भाव प्रभु राम ने विभीषण के समक्ष प्रकट किया। उन्होंने कहा विभीषण तुम्हें तो लंका की जरूरत नहीं है, लेकिन मेरे बारे में लोगों ने मशहूर कर दिया है कि जो भी व्यक्ति मेरी शरण में आता है वह खाली हाथ नहीं जाता है। कुछ न कुछ जरूर पाता है अगर मैं तुम्हें लंका नहीं दूंगा तो मेरी कीर्ति नष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

मौके पर याद कुमार डुडेजा, सुरेंद्र कुमार चुग, सुधीर कुमार गुप्ता, प्रदीप शर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, राजीव कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार गुप्ता, अखिलेश कुमार शर्मा, दीप गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, शिवम गुप्ता व संजय जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed