{"_id":"6aeba071cb8172e6200b84ed","slug":"a-three-member-committee-conducted-an-inquiry-at-kgk-college-following-a-students-complaint-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-1032235-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: छात्र की शिकायत पर तीन सदस्यीय समिति ने की केजीके कॉलेज में जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: छात्र की शिकायत पर तीन सदस्यीय समिति ने की केजीके कॉलेज में जांच
विज्ञापन
मुरादाबाद। केजीके कॉलेज के एक छात्र की शिकायत के बाद बुधवार को तीन सदस्यीय समिति जांच के लिए महाविद्यालय पहुंची। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी का कहना है कि रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी जाएगी।
छात्र सचिन चौधरी ने महाविद्यालय मुरादाबाद की प्रबंध समिति के खिलाफ जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। छात्र ने महाविद्यालय में प्रशासनिक व वित्तीय अनियमितताओं की जांच और उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-58 के तहत तत्काल प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त करने की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार कॉलेज पिछले दो दशकों से काबिज कालातीत प्रबंध समिति के के कारण यह संस्थान खंडहर में तब्दील हो रहा है। छात्र ने अवैध प्रबंध समिति का आरोप लगाते हुए कहा कि समिति में दो सदस्य आपस में रक्त-संबंधी नहीं हो सकते, जबकि अध्यक्ष गोपीनाथ खन्ना और प्रबंधक/सचिव विवेक खन्ना पिता-पुत्र हैं। 2003 के बाद कोई वैध चुनाव नहीं हुआ। इसके अलावा शिक्षा निदेशक के आदेश की अवहेलना, कक्ष 40 से 43 की चौड़ाई काटकर आठ दुकानों का अवैध निर्माण कराना और बाहरी व्यक्तियों को किराए पर देने, किराये को कॉलेज के अधिकृत खाते में जमा नहीं करने का भी आरोप लगाया है।
वर्जन...
जर्जर भवन के आरोप की जांच करने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा है। इसके अलावा प्रबंध समिति के अनुमोदन की स्थिति स्पष्ट करने के लिए कुलपति गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय को पत्र लिखा है। वहीं कुप्रबंधन के आरोप की जांच के लिए कॉलेज का निरीक्षण किया गया है। अब इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. रीना वालिया, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी