{"_id":"688297c05871e3681e09ea40","slug":"a-teenager-was-raped-on-the-pretext-of-marriage-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-110233-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: निकाह का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: निकाह का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म
Fri, 25 Jul 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एक गांव निवासी किशोरी के साथ उसके रिश्तेदार ने निकाह करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। किशोरी के तीन माह की गर्भवती हो जाने पर इसका पता चला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
गांव निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी बेटी काफी समय पहले घर पर अकेली थी। तभी दूसरे गांव जाफराबाद निवासी रिश्तेदार सोनू घर पर आया। उसने उसकी बेटी के साथ निकाह करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
ग्रामीण का कहना है कि अचानक उसकी बेटी को उल्टी होने लगी। जिस पर उन्होंने उसे डॉक्टर को दिखाया तो उसने जांच के बाद उसकी बेटी को तीन माह की गर्भवती बताया। इस पर पूछताछ करने पर किशोरी ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। आरोपी पर डरा धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता का बृहस्पतिवार को सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी सोन का चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ग्वाल का कहना है कि आरोपी का कहना है कि यह बच्चा उसका नहीं है। इसलिए पुलिस सही पता लगाने के लिए आरोपी और गर्भ में पल रहे बच्चे का डीएनए टेस्ट कराएगी।