{"_id":"66a04eb906d211633703b4f6","slug":"a-student-who-climbed-on-the-roof-to-catch-a-pigeon-got-burnt-after-coming-in-contact-with-a-high-tension-line-moradabad-news-c-15-mbd1043-444827-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कबूतर पकड़ने छत पर चढ़ा छात्र हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कबूतर पकड़ने छत पर चढ़ा छात्र हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसा
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
मोहल्ला नूरुल्ला में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास मकान की छत पर चढ़ा रिहान (10) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे की है। छात्र को मुरादाबाद स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कुंदरकी के मोहल्ला नूरुल्ला निवासी आबिद हुसैन का 10 वर्षीय बेटा रिहान मदरसे में पढ़ता है। मंगलवार शाम रिहान कबूतर पकड़ने मोहल्ले के ही इश्तेकार अली की छत पर गया था। इस दौरान वह छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने बिजलीघर पर सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। वहीं, परिजन झुलसे छात्र को लेकर स्थानीय डॉक्टर के पास पहुंचे, वहां से मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना को लेकर मोहल्ला के नागरिकों में रोष है। लोगों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है। नागरिकों के अनुसार 132 केवीए बिजलीघर भैसोड़ से कुंदरकी बिजली उपगृह आने वाली 33 हजार की हाईटेंशन लाइन कई घरों की छतों के करीब से निकल रही है। लोगों ने हाईटेंशन लाइन को आबादी से हटाने या इसे अंडरग्राउंड कराने की मांग की है।