{"_id":"66c693464fc52c19720a0798","slug":"a-soldier-jumped-into-ramganga-to-save-a-young-man-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-462654-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: युवक को बचाने रामगंगा में सिपाही ने लगा दी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: युवक को बचाने रामगंगा में सिपाही ने लगा दी छलांग
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी क्षेत्र में मंगलवार रात रामगंगा नदी में डूब रहे एक युवक को बचाने के लिए सिपाही ने वर्दी में ही छलांग लगा दी। सिपाही के प्रयास से युवक की जान बच गई। आमजन के साथ ही पुलिस अफसरों ने सिपाही की तारीफ की है।
नागफनी थाने में सिपाही प्रशांत कुमार मंगलवार रात गश्त कर रहा था। इसी दौरान सिपाही नागफनी क्षेत्र में दसवां घाट के पास रामगंगा नदी के किनारे पहुंच गया। सिपाही ने देखा कि रामगंगा नदी में एक युवक डूब रहा है और मदद की गुहार लगा रहा है। सिपाही वर्दी पहने ही रामगंगा में छलांग लगा दी। सिपाही ने युवक को बचाकर लिया और उसे नदी से बाहर निकाल लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम ऋषि कुमार बताया। वह मझोला क्षेत्र के लाइनपार का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि वह नशे की हालत में था। जिस कारण वह नदी में कूद गया था। इसके बाद नागफनी थाने से अन्य पुलिस कर्मी आ गए और युवक को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने सिपाही के कार्य की तारीफ की है।