{"_id":"6983ac77877177dd19051310","slug":"a-sikh-student-carrying-a-kirpan-was-denied-entry-into-college-and-missed-his-ba-exam-kanth-news-c-15-1-mbd1008-827948-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कृपाणधारी सिख छात्र को कॉलेज में नहीं घुसने दिया, बीए की परीक्षा छूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कृपाणधारी सिख छात्र को कॉलेज में नहीं घुसने दिया, बीए की परीक्षा छूटी
Thu, 05 Feb 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। डीएसएम डिग्री कॉलेज सिख समाज के गंभीर आरोप में घिर गया है। सिखों का कहना है कि कृपाणधारी होने के कारण छात्र को बुधवार सुबह परीक्षा केंद्र में नहीं घुसने दिया, जिससे उसकी बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा छूट गई। हालांकि कॉलेज के प्राचार्य केंद्र पर देर से आने को परीक्षा छूटने का कारण बता रहे हैं। आक्रोशित सिख समाज ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मोहल्ला विशनपुरा का रहने वाला सरदार जपन सिंह अमृतधारी सिख है। धार्मिक नियमों के अनुसार अमृतधारी सिख कृपाण को खुद से अलग या दूर नहीं कर सकता। डीएसएम डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र जपन सिंह बुधवार को हिंदी की परीक्षा देने गया था। आरोप है कि कॉलेज स्टाफ ने उसे कृपाण सहित अंदर जाने से रोक दिया। कहा कि पहले कृपाण उतारकर आओ। इसकी जानकारी पर सिख समाज के कई लोग कॉलेज पहुंच गए। उनका कहना है कि धार्मिक परंपरा बताने पर भी जपन सिंह को कृपाण सहित परीक्षा कक्ष में नहीं जाने दिया। इससे वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सका।
इसके बाद सिखों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को आठ सूत्री ज्ञापन दिया, जो मुख्यमंत्री को संबोधित है। उनका आरोप है कि 27 जनवरी को भी कॉलेज स्टाफ ने जपन सिंह को परीक्षा कक्ष में तब तक नहीं जाने दिया था, जब तक उसने कृपाण को पृथक नहीं किया था। ज्ञापन देने वालों में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कांठ के संरक्षक सरदार कृपाल सिंह, प्रधान सरदार कुलवंत सिंह, सरदार ताजिंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, सिमरनदीप सिंह, जपन सिंह, अमरीक सिंह, जसप्रीत सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
उधर, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सोमपाल सिंह ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि वह छुट्टी पर हैं और दिल्ली में हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज स्टाफ के द्वारा फोन से उन्हें बताया गया कि निर्धारित समय से लेट पहुंचने के कारण सिख छात्र की परीक्षा छूटी है। कहा कि कृपाण पर आधारित शर्त जैसी कोई बात उनकी जानकारी में नहीं है। संत दास पंवार एसडीएम का कहना है कि सिख समाज के कुछ लोग मिले थे। उनके द्वारा दिए ज्ञापन को संबंधित विभाग को भेजकर जांच कर कार्रवाई के लिए कहा गया है।
-