फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A report was filed against four people, including three doctors.

Moradabad News: तीन डॉक्टरों सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
A report was filed against four people, including three doctors.
मुरादाबाद। कटघर पुलिस ने महिला की शिकायत पर शहर के एक निजी अस्पताल के तीन डॉक्टरों सहित चार लोगों के खिलाफ धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। महिला का आरोप है कि उसके गर्भवती होने पर डॉक्टरों ने गलत ऑपरेशन किया। इस वजह से उसको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

एकता विहार दक्षिणी निवासी शाइस्ता पत्नी शमशाद ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि जब वह गर्भवती थी, उस समय तीन आशा वर्कर घर आईं। आशा वर्कर उसे डिलीवरी के लिए निजी अस्पताल लेकर गईं। आरोप लगाया कि यहां डॉक्टर अनवर खान, डाॅ. एक्यू चौधरी, डॉ. शाहिला खान आदि ने उसका गलत आपरेशन कर दिया था।
विज्ञापन

इस घटना के बाद उसने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की। जांच के बाद चिकित्साधिकारी ने अपनी जांच आख्या दी थी। इस मामले में एसएसपी ने स्थानीय थाने को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने डॉ. अनवर खान,.डॉ.एक्यू चौधरी, डॉ. शाहिला खान और गुलाम मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed