फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A report was filed 10 days later in the case of the death of three young men.

Moradabad News: तीन युवकों की मौत के मामले में 10 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A report was filed 10 days later in the case of the death of three young men.
ठाकुरद्वारा। जसपुर मार्ग पर दुर्घटना में हुई तीन युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 10 दिनों के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। छह जनवरी की रात को ठाकुरद्वारा से जाते समय गांव तरफ दलपत निवासी मुकेश कुमार, ओमकार सिंह और राकेश सैनी की कोहरे में वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी, लेकिन वाहन का पता नहीं चल रहा था। शुक्रवार को युवकों के परिजन कोतवाली पहुंचे, उन्होंने वाहन की पहचान पुलिस को बताई। कहा कि यह वाहन संख्या सीसीटीवी में भी दिखाई दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि मुकेश कुमार के भाई दिनेश कुमार की तहरीर पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed