{"_id":"67f03ae466c320a7e608b9dc","slug":"a-report-has-been-filed-against-three-people-for-firing-on-youths-travelling-in-a-car-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-107317-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कार सवार युवकों पर फायरिंग में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कार सवार युवकों पर फायरिंग में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 05 Apr 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। नगर में शाहबाद रोड पर बृहस्पतिवार देर शाम कार सवार युवकों पर फायरिंग करने की घटना में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने घटना की जांच के दौरान आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पीड़ित पक्ष की आरोपी पक्ष से मुकदमेबाजी को लेकर चल रही रंजिश भी सामने आई है।
बिलारी नगर के मोहल्ला बाजार निवासी रितिक चौधरी की ओर से बृहस्पतिवार आधी रात के बाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि बृहस्पतिवार शाम वह अपने छोटे भाई मुकुल चौधरी और रिश्तेदार आकाश चौधरी के साथ अपनी निजी कार से नगर में शाहबाद रोड की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार डा. मीनाक्षी के अस्पताल के सामने पहुंची तभी एक अन्य कार से उनका पीछा करते हुए अमन चौधरी निवासी अहरोला मल्ल्पुर थाना बिलारी, निखिल सिंह निवासी खनूपुरा थाना कुंदरकी और सतेंद्र सिंह निवासी जटपुरा थाना सेफनी रामपुर मौके पर आ गए। रितिक चौधरी का आरोप है कि तीनों अपने हाथों में अवैध असलाह लिए हुए थे जिन्होंने मुझे जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर फायर किया जो मेरे बाएं हाथ में लगा। बाद में आरोपी सतेंद्र और निखिल ने मेरे छोटे भाई मुकुल और साथी आकाश को जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान मुकुल और आकाश जब जान बचाने के लिए मौके से भागे तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए और दहशत फैलाते हुए मौके से भाग गए। गोली के डर से कोई भी इन्हें पकड़ने का साहस नहीं जुटा पाया। पुलिस ने रितिक की तहरीर पर अमन, सतेंद्र और निखिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रितिक के परिजनों के अनुसार पूर्व के एक मुकदमे में फैसला करने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से ही आरोपी पक्ष द्वारा फायरिंग कर दहशत फैलाई गई है। फायरिंग की सूचना पर पुलिस अधीक्षक देहात रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। पुलिस सूत्रों अनुसार घटनास्थल के आस पास दुकानों और मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके की हमलावर किस कार से और किस इलाके से आए थे तथा घटना को अंजाम देने के बाद किस रास्ते से होकर निकल गए।