फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A massive land scam... 101 people had transferred Ramganga land into their own names.

Moradabad News: जमीन का बड़ा खेल....रामगंगा की भूमि 101 लोगों ने कर ली थी अपने नाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
A massive land scam... 101 people had transferred Ramganga land into their own names.
मुरादाबाद। संभल और अमरोहा में नदी की भूमि पर पट्टे काट दिए गए। लेकिन मुरादाबाद के गांव कल्याणपुर एहतमाली में तो खताैनी में फर्जीवाड़ा कर 101 लोगों ने रामगंगा की 93 हेक्टेयर भूमि अपने नाम कर ली। कब्जा कर नदी और रेत की इस भूमि पर खेती कर रहे थे। चकबंदी में फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद प्रशासन ने इंद्राज खारिज कर जमीन को कब्जामुक्त करा दिया।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के गांव कल्याणपुर एहतमाली में रामगंगा नदी और रेत की करीब 93 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। गांव में चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है। इस दाैरान गांव के अभिलेखाें का मिलान पूर्व बंदोबस्त 136 फ और खताैनी 1359 फ के अभिलेखाें से कराया गया तो खताैनी में हेरफेर का मामला सामने आया। गाटा संख्या 69 और गाटा संख्या 85 की कुल 93.5043 हेक्टेयर भूमि सार्वजनिक उपयोग पाई गई। रामगंगा की भूमि के खताैनी में फर्जीवाड़ा कर 101 लोगों ने अपने नाम इंद्राज दर्ज करा लिया था। जहां खेती कर रहे थे। यह मामला 1965 और 1985 का बताया जा रहा है। प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए जमीन से कब्जा हटा दिया।
विज्ञापन


- गांव कल्याणपुर एहतमाली की करीब 93 हेक्टेयर सार्वजनिक भूमि चकबंदी की धारा 9 के तहत 101 लोगों के नाम दर्ज था। इंद्राज खारिज कर इन लोगों के नाम हटा दिए गए और अभिलेखों में भूमि को उसकी मूल श्रेणी दर्ज कर लिया गया है। भूमि से अवैध कब्जा हटा दिया गया है। - डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन की कीमत 70 से 80 करोड़
मुरादाबाद। कल्याणपुर एहतमाली में रामगंगा की 93 हेक्टेयर भूमि पर 101 लोगों ने लंबे समय कब्जा कर रखा था। किसी का यहां 1965 से कब्जा था तो किसी ने 1985 से कब्जा कर रखा था। इस जमीन की कीमत 70 से 80 करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed