फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A massive fire broke out in a chemical warehouse

Moradabad News: केमिकल के गोदाम में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे मालिक और कर्मचारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a chemical warehouse
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

शेरुआ धर्मपुर में सोमवार दोपहर केमिकल की बोतलें भरते समय तेज धूप के कारण गोदाम में आग लग गई। बोतल भर रहे मालिक कपिल और तीन नाबालिग कर्मचारी गोदाम में फंस गए। कर्मचारियों गोदाम से निकालने में कपिल झुलस गया। पुलिस ने उनका एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। तीनों बालक सुरक्षित होने से परिजनों ने राहत की सांस ली।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के दीनदयाल नगर निवासी कपिल अनेजा पुत्र रामजी दास अनेजा मूल रूप से बदायूं के मोहल्ला शेख पट्टी के रहने वाले हैं। कपिल के मुताबिक छह माह पहले उन्होंने शेरुआ धर्मपुर निवासी अनुज चौधरी की दो दुकानें किराये पर लेकर तारपीन के तेल का गोदाम शुरू किया था। यहां से वह शहर में कई छोटी बड़ी दुकानों पर पेंट में इस्तेमाल करने के लिए तारपीन के तेल की सप्लाई करते हैं। कपिल के अनुसार सोमवार सुबह गोदाम में प्लास्टिक की बोतलें खत्म हो गई थी। दोपहर करीब तीन बजे बोतलों को टेंपो से गोदाम में लाया गया। कपिल दुकान पर काम करने वाले तीनों बालकों के साथ तेल की बोतलें भरने लगे। कपिल ने बोतलें भरने के लिए मशीन चलाई तो अचानक आग लग गई। तेल ने आग पकड़ ली। इससे कपिल के हाथ पैर फूल गए। उसने सबसे पहले तीनों बालकों को दुकान से बाहर निकाल। इस दौरान वह मामूली रूप से झुलस गए। इसके बाद गोदाम में आग भड़क गई। आग ने दुकान में रखा सारा समान जलाकर राख कर दिया। आग की लपटे देख कर गांव में आस पड़ोस में हड़कंप मच गया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने दमकल विभाग का टोल फ्री नंबर नहीं लगा तो पुलिस को कॉल करके घटना की सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीम और पुलिस के देरी से घटनास्थल पर पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश था।
विज्ञापन




गोदाम में नाबालिग कर रहे थे काम
कपिल के साथ आग में फंसे तीनों बालक नाबालिग थे। कपिल इनको हर माह 2-2 हजार रुपये देते हैं। सोमवार को चारों लोग बोतलें भर रहे थे। इसी दौरान आग लग गई और चारों आग में फंस गए। गनीमत रहीं कि सभी सलामत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस और दमकल विभाग की देरी से पहुंचने ग्रामीणों में आक्रोश
ग्रामीणों का कहना था कि दोपहर करीब साढ़े 3 बजे गोदाम में आग लगी थी। इसके 5 मिनट बाद पुलिस चौकी में कॉल की। उसके तीन मिनट बाद दमकल विभाग का नंबर लगा।आखिरी में डायल 112 और कॉल की। वहीं कॉल करने पर 45 मिनट देरी से दमकल की टीम पहुंची। 30 मिनट बाद चौकी से पुलिस पहुंची। ऐसे में अगर कोई बड़ा हादसा होता तो इसका जिम्मेदार कौन होता। पुलिस और दमकल की टीम के देर से आने पर ग्रामीण काफी आक्रोशित थे।



आबादी में चल रहा था केमिकल का गोदाम
शेरुआ धर्मपुर गांव में केमिकल के गोदाम के आसपास काफी बड़ी आबादी में लोग निवास करते हैं। सोमवार को जब गोदाम में आग लगी तो सभी लोग घरों के बाहर निकल आए। आक्रोशित लोगों का बस एक ही सवाल था। आबादी के बीच में चलने वाले केमिकल के गोदाम को अनुमति किसने दी। यदि अनुमति दी तो मानक पूरे क्यों नहीं किए।




- शेरुआ में एक केमिकल के गोदाम में आग की सूचना मिली थी। टीम ने आग पर काबू पा लिया था। फिलहाल आबादी के बीच चल रहे गोदाम की अनुमति और मानक की जांच कराई जाएगी।

संजीव सिंह, एफएसओ दमकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed