फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A man slipped while boarding a moving train, and the guard saved his life by applying the emergency brake.

Moradabad News: चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला पैर, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गार्ड ने बचाई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
A man slipped while boarding a moving train, and the guard saved his life by applying the emergency brake.
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ना एक युवक को भारी पड़ गया। बुधवार तड़के तीन बजे चंडीगढ़ से लखनऊ जा रही सुपरफास्ट ट्रेन में चढ़ते समय युवक का पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में फंस गया। गार्ड अजय कुमार ने फौरन इमरजेंसी ब्रेक लगाए, जिससे युवक जान बच गई। सहयात्रियों ने उसे ऊपर ट्रेन की बोगी में खींच लिया और बैठाकर पानी पिलाया।
विज्ञापन


गमीनत रही कि मामूली खरोंचों के अलावा उसे कोई गंभीर चोट नहीं लगी। गार्ड के मुताबिक उन्होंने देखा कि प्लेटफार्म के पुल से दो युवक दौड़ते हुए आए और चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगे। इनमें से एक तो सफल हो गया लेकिन दूसरे के हाथ में बोगी का हैंडल नहीं आया और वह फिसलकर गिर गया। दुर्घटना बचाने के लिए गार्ड ने फौरन ट्रेन का प्रेशर डाउन करते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाए। साथ ही वायरलेस से ट्रेन ड्राइवर को भी सूचना दे दी। जब सहयात्रियों ने युवक को बोगी में खींच लिया तो ट्रेन दोबारा चल पड़ी। मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने बताया कि युवक के कोई गंभीर चोट नहीं लगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed