फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A man made a derogatory comment on Mohammed Shami coach

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी के कोच पर युवक ने की अभद्र टिप्पणी, बदरुद्दीन सिद्दीकी ने डीआईजी से की शिकायत

Sun, 13 Oct 2024 09:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 13 Oct 2024 09:20 PM IST
सार

छह अक्तूबर को दीपक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कोच को बुरा-भला कहते हुए एक पोस्ट डाली। इसमें अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया व कई आरोप लगाए। 

विज्ञापन
A man made a derogatory comment on Mohammed Shami coach
मोहम्मद शमी के कोच से अभद्रता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज अमरोहा निवासी मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी पर इंस्टाग्राम के जरिये अभद्र टिप्पणी की गई। कोच की शिकायत पर डीआईजी के आदेश के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने बरेली निवासी आरोपी दीपक चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी करीब 10 साल पहले उनका शिष्य रह चुका है।

विज्ञापन

छह अक्तूबर को दीपक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कोच को बुरा-भला कहते हुए एक पोस्ट डाली। इसमें अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया व कई आरोप लगाए। शमी के कोच बदरुद्दीन मुरादाबाद में जिगर कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने डीआईजी मुनिराज जी को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें बताया कि छह अक्तूबर को बरेली के इज्जतनगर निवासी दीपक चौहान ने इंस्टाग्राम पर झूठे आरोप लगाते हुए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर वीडियो अपलोड किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदरुद्दीन का कहना है कि वह कई साल से दीपक के संपर्क में नहीं हैं। कुछ दिन पहले अचानक उसका फोन आया था। इस दौरान फोन पर ठीक बात हुई। इसके बाद छह अक्तूबर को उसने गलत आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल कर दुष्प्रचार किया और छवि खराब करने की कोशिश की। सिविल लाइंस थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने बताया कि इस मामले में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed