फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A little carelessness in the changing season, can be heavy

बदलते मौसम में जरा सी लापरवाही, सेहत पर पड़ सकती है भारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
A little carelessness in the changing season, can be heavy
संभल। बदलते मौसम में जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। अमूमन बारिश के मौसम में संक्रामक बीमारियां फैल जाती हैं। बीमारियां पैर न पसार लें, इसलिए अधिक सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन

फिजिशियन डा. प्रवेंद्र सिंह बताते हैं कि बारिश के मौसम में ज्यादातर वायरल फीवर, बदहजमी, पेचिश, मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, पीलिया, फोड़े-फुंसी आदि होने का खतरा अधिक रहता है। बारिश के मौसम में कुछ सावधानियां अपनाकर बीमारियों से बचा जा सकता है। आम तौर पर गंदगी और जलभराव के कारण मच्छर तेजी के साथ पनपते हैं, इससे मलेरिया और डेेंगू का खतरा अधिक बढ़ जाता है। फिजिशियन डा. मोहित वर्मा ने बताया कि डेंगू होने की स्थिति में तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी आना, जोड़ों और मांसपेशियों में ऐंठन, त्वचा पर चक्कते उभरना, शारीरिक कमजोरी और थकान जैसे लक्षण दिखते हैं। इसमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए ऐसा दिखने पर तत्काल डाक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन

यह बरतें सावधानियां
- गमलों को अच्छी तरह से साफ रखें।
- घर में पानी एकत्र न होने दें।
- शरीर पर पूरे कपड़े पहनें।
- आसपास की सफाई पर ध्यान दें।
- मच्छरदानी लगाकर सोएं।
- साफ पानी पिएं, किसी भी हालत में वसा भोजन न खाएं।
- दस्त आदि होने पर ओआरएस का घोल लेना शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed