फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A girl from Uttarakhand reached her lover's house late and created a ruckus

Moradabad News: उत्तराखंड की युवती ने देर प्रेमी के घर पर पहुंचकर किया हंगामा, परिजनों ने उसे चोर बात कर पुलिस बुलाई

Sat, 30 Aug 2025 03:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 30 Aug 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
A girl from Uttarakhand reached her lover's house late and created a ruckus
ठाकुरद्वारा। उत्तराखंड की एक युवती ने शुक्रवार को देर शाम गांव राजूपुर मिलक में अपने प्रेमी के घर पहुंच कर शादी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। युवक के परिजनों ने उसे चोर बताकर कर पुलिस को अपने घर पर बुलाया। उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के थाना आईटीआई पुलिस चौकी के गांव निवासी एक युवती देर शाम गांव राजूपुर मिलक में अपने प्रेमी के घर पर पहुंची। वहां पर धरना देकर उसने जमकर हंगामा किया। अपने प्रेमी से शादी करने की मांग करने लगी। प्रेमी के बाहर बताने पर उसने उसे बुलाने पर जोर दिया तो प्रेमी के परिजनों ने 112 डायल पुलिस को अपने घर पर चोर आने की शिकायत कर बुला लिया। 112 डायल पुलिस गांव में पहुंची वहां से युवती और उसके प्रेमी के भाई को कोतवाली ले आई। युवती ने अपने प्रेमी पर पांच वर्ष से लगातार शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत की। उसने कहा कि पांच साल पूर्व उसकी पहचान युवक से फोन पर हो गई थी तब से वह लगातार उसके संपर्क में है। युवक के भाई ने पुलिस को बताया कि उसका भाई दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसने चार माह पूर्व एक अन्य लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली है। युवती कोतवाली के प्रभारी से मिली। उनसे युवक पर रिपोर्ट दर्ज करने और उसे दोबारा से वहां प्रेमी के घर भिजवाने की मांग की। इस पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि उसके साथ घटना आईटीआई काशीपुर थाना क्षेत्र में हुई है। इसलिए वह वहां पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराए। बाद में पुलिस ने प्रेमी के भाई को कोतवाली में बैठा लिया। पुलिस ने कहा कि जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed