{"_id":"67ed9d2d282454829f04e280","slug":"a-girl-died-after-being-hit-by-a-roadways-bus-villagers-beat-up-the-driver-and-vandalised-the-bus-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-107915-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रोडवेज बस की टक्कर से युवती की मौत, ग्रामीणों ने चालक को पीटा, की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रोडवेज बस की टक्कर से युवती की मौत, ग्रामीणों ने चालक को पीटा, की तोड़फोड़
Thu, 03 Apr 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई बाइक सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार ईरम (18) निवासी सिकंदराबाद उर्फ समदगढ़ थाना कांठ की मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की और चालक को जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ते हुए बस चालक को हिरासत में ले लिया। कांठ के गांव सिकंदराबाद उर्फ समदगढ़ के रहने वाले मोहम्मद अली हसन की बेटी ईरम बुधवार को अपने रिश्तेदार मोहम्मद शानू पुत्र अब्दुल निवासी मोहल्ला पृथ्वीगंज कांठ के साथ बाइक द्वारा कुछ सामान लेने के लिए कांठ के बाजार आ रही थी। जब यह दोनों मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग स्थित गांव गढ़ी के अड्डे पर पहुंचे तो अचानक इनकी बाइक के आगे एक कुत्ता आ गया। जिससे बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बिजनौर के धामपुर डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में जहां बाइक सवार ईरम गंभीर रूप से घायल हो गई तो वहीं मोहम्मद शानू मामूली चोटिल हो गया। परिजन ईरम को इलाज के लिए सीएचसी लेकर आ जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने रोडवेज में तोड़फोड़ करते हुए उसके चालक को भी नीचे खींच लिया और उसकी पिटाई की। गांव गढ़ी के ग्राम प्रधान पति फईम अहमद लालू, सिकंदराबाद उर्फ समदगढ़ के प्रधान तसलीम आदि समझदार लोगों ने चालक को भीड़ से छुड़ाया। हंगामा और तोड़फोड़ की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ विजेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस ने जैसे-तैसे भीड़ को खदेड़ा।
इसके बाद एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह, एसडीएम संत दास पंवार, सीओ अपेक्षा निम्बाडिया, थाना प्रभारी निरीक्षक डिलारी योगेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष छजलैट विजेंद्र सिंह राठी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। लेकिन परिजनों ने इसे एक हादसा बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से साफ मना कर दिया। एसपी देहात और सीओ परिजनों व ग्रामीणों को काफी समझाया, लेकिन वह पोस्टमार्टम के लिए रजामंद नहीं हुए। उनके द्वारा किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न किए जाने के संबंध में भी पुलिस को लिखकर दिया गया।