फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A farmer who went to chase away monkeys from his field fell into a river and died

Moradabad News: खेत पर बंदर भगाने गए किसान की नदी में गिरकर मौत

Wed, 20 Aug 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 20 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
A farmer who went to chase away monkeys from his field fell into a river and died
मृतक बाबू सिंह का फाइल फोटो
सुरजननगर (मुरादाबाद)। सुरजन नगर क्षेत्र के बालापुर निवासी बाबू सिंह (55) की मंगलवार को नदी में गिरकर मौत हो गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने किसान के शव को ढूंढकर नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

किसान बाबू सिंह मंगलवार सुबह के समय गांव के पास ही जबदी नदी के किनारे खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। चारा लेकर घर लगभग 10:00 बजे आए और चारा घर पर रखकर फिर खेत पर चले गए। खेत पर बंदरों को देखकर भागने लगे इसी बीच उनका पैर फिसल गया और वे नदी में गिर गए। खेत पर काम कर रहे आसपास के किसानों ने नदी में गिरता शोर मचाया।
विज्ञापन

बाबू सिंह तैरना नहीं जानते थे। ग्रामीणों ने किसान के डूबने की सूचना गांव में दी तब गांव से गोताखोर पहुंचे और नदी में तलाश शुरू की। लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद घटनास्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर बाबूराम नदी में गिरे पेड़ों की टहनी में फंसे मिले। गोताखोरों ने उनको बाहर निकला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बाबूराम के मौत की सूचना पर परिवार व गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाबूराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसान की माैत की सूचना पर की पत्नी कुसुम बेहोश हो गई। उसकी पुत्री सलोनी व अनीता का रो रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed