फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A farmer was hit by a bullet fired from a firing range and injured

Moradabad News: फायरिंग रेंज से चली गोली किसान को लगी, घायल

Tue, 03 Jun 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 03 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
A farmer was hit by a bullet fired from a firing range and injured
कांठ। फायरिंग रेंज में अभ्यास के दाैरान चलाई गई गोली खेत में सिंचाई कर रहे किसान ओमराज सिंह (65) के हाथ में लग गई। जिसमें वह घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

छजलैट क्षेत्र के मतलबपुर में फायरिंग रेंज है। यहां सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार को पीएसी के जवान फायरिंग का अभ्यास करते हैं। सोमवार को भी यहां फायरिंग प्रशिक्षण चल रहा था, इस दौरान चली गोली फायरिंग रेंज से बाहर निकल गई। गोली यहां से करीब दो किलोमीटर दूर अपने खेत में सिंचाई कर रहे कांठ थाना क्षेत्र के खलीलपुर कद्दीम निवासी किसान ओमराज सिंह (65) के हाथ में जा लगी। जिससे वह गंभीर घायल होकर गिर गए। खेत में ही मौजूद उनका बेटा सनी कुमार दौड़कर पहुंचा और घायल पिता को उठाया। सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। परिजन पहले घायल को फायरिंग रेंज पर लेकर पहुंचे और फिर बाद में कांठ थाने लेकर आए। जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। जहां से डॉक्टरों उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक गोली ओमराज के हाथ में फंसी है।
विज्ञापन

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि घायल का इलाज करा दिया गया है। फायरिंग रेंज में फायरिंग शुरू होने पहले बिगुल बताया जाता है। जिससे आसपास के खेतों में काम करने वाले लोग वहां से हट जाते हैं। सोमवार सुबह भी फायरिंग से पहले बिगुल बजाया गया था लेकिन ओमराज सुन नहीं पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना को लेकर किसानों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस समय खेतों में फसल सूख रही हैं, वह दिन-रात पानी लगाकर फसलों को बचाने में लगे हुए हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए फायरिंग प्रशिक्षण सप्ताह में तीन दिन के स्थान पर एक दिन कराया जाए। इसके अलावा किसानों ने भूमिगत फायरिंग रेंज बनवाने की मांग की है। क्योंकि पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं घट चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed