फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A confluence of faith and devotion was seen in Shiva temples, Shiva devotees performed Jalabhishek

Moradabad News: शिव मंदिरों में आस्था और भक्ति का दिखा संगम, शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
A confluence of faith and devotion was seen in Shiva temples, Shiva devotees performed Jalabhishek
मुरादाबाद। जिले के शिव मंदिरों में सोमवार को आस्था और भक्ति का संगम दिखाई दिया। सावन के तीसरे सोमवार को सुबह चार बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। सुबह से ही शिव मंदिरों में शिवभक्तों की कतार लगी रही। बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर गूंजते रहे।
विज्ञापन

श्री महाकालेश्वर धाम मंदिर नया मुरादाबाद, मनोकामना श्री हनुमान मंदिर रेलवे कॉलोनी, प्राचीन शिव मंदिर झांझनपुर, ऋणमुक्तेश्वर मंदिर मझोला, श्री शिव हरि मंदिर रामगंगा विहार, राधा कृष्ण मंदिर सिविल लाइन, माता मंदिर लाइनपार समेत जिले के तमाम छोटे बड़े मंदिरों में शिवलिंग है। डाक कावंड़ियों को ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए सुबह चार बजे से मंदिरों के कपाट खोल दिए गए। कुछ मंदिरों में शिवभक्तों ने आधी रात से ही जलाभिषेक शुरू कर दिया। कॉलोनियों के मंदिरों में भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। श्री दुर्गा माता मंदिर विकास समिति लाइनपार के अध्यक्ष दिनेश कुमार सैनी ने बताया कि सुबह पांच बजे विशेष रुद्राभिषेक हुआ। इसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का जल, दूध, दही, शहद और घी से अभिषेक किया गया। ब्रजघाट और हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटे कांवड़ियों ने भी भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, भस्म, फूल और अन्य पूजन सामग्री चढ़ाकर शिव आराधना की।
विज्ञापन

00
मंदिरों के बाहर पूजा सामग्री की लगी रहीं दुकानें
-भगवान शिव की पूजा अर्चना श्रद्धालुओं ने पूरे विधि विधान के साथ किया। मंदिरों के बाद पूजन सामग्री और प्रसाद की अस्थाई दुकानें लगी रहीं। इन दुकानों पर बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल, फल और प्रसाद उपलब्ध था।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
झारखंडी मंदिर
- महंत अमित योगीनाथ ने बताया कि मंदिर में सुबह से डाक कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की लाइन लग गई थी। दिनभर भक्त जलाभिषेक करते रहे। दिन में एक बजे तक शिवभक्तों का ताता लगा रहष। वहीं, शिव मंदिर झांझरपुर में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मंदिर में शाम को भगवान शिव की आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed