{"_id":"68fbdb9a7e55b1003d0646d4","slug":"a-committee-has-been-formed-to-investigate-the-fraudulent-development-work-in-gram-panchayats-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-757119-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के फर्जीवाड़े की होगी जांच, समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के फर्जीवाड़े की होगी जांच, समिति गठित
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले की ग्राम पंचायत अवक्करपुर और घोसीपुरा बाबूपुरा में विकास कार्यों में फर्जीवाड़ा होने के आरोप लगे हैं। लोगों ने ग्राम प्रधानों पर विकास कार्य का पैसा हड़पने व कार्य न कराने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। इस पर डीएम अनुज सिंह ने दोनों ग्राम पंचायतों में हुए कार्यों के भौतिक सत्यापन के लिए समिति गठित कर दी है।
अवक्करपुर ग्राम पचायत में जांच के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को नोडल बनाया गया है। जबकि घोसीपुरा, बाबूपुरा में जांच के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। समिति से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। डीएम ने जांच अधिकारियों से कहा है कि जांच के दौरान शांतिभंग होने की आशंका हो तो पुलिस बल को साथ ले जाएं। निर्माण कार्यों की जांच के लिए संबंधित विकास खंड के जेई से सहयोग लेने व खंड विकास अधिकारी से ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों व आय व्यय की सूची देने के लिए कहा गया है। अवक्करपुर ग्राम पंचायत मुरादाबाद विकास खंड में आती है। जबकि घोसीपुरा बाबूपुरा ग्राम पंचायत भगतपुर टांडा के अंतर्गत आती है।
00
इन आरोपों के आधार पर होगी जांच
- प्रधान ने प्राइमरी स्कूल की मरम्मत के लिए आया पैसा कागजों में फर्जीवाड़ा कर हड़प लिया है।
- सड़क, नाली, खड़ंजे के कार्यों के टेंडर हुए लेकिन कार्य नहीं हुआ।
- पंचायत घर की मरम्मत नहीं कराई गई और धन का गबन कर लिया गया।
- सरकारी हैंडपंप की मरम्मत के नाम पर दो लाख का गबन किया गया।
- गांव में सोलर लाइटें लगवाने के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया।
- श्मशाम भूमि में लगे पेड़ बेचकर रुपये पंचायत कोष में जमा नहीं किए गए।
- मनरेेगा के तहत मिट्टी सड़कों पर नहीं डलवाई गई।
- शौचालयों का रुपया भी प्रधान ने आधा हड़प लिया।