फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A censure motion against the opposition was passed and sent to the President.

Moradabad News: विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास, राष्ट्रपति को भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A censure motion against the opposition was passed and sent to the President.
मुरादाबाद। नगर निगम के सदन में बुधवार को विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास रखा गया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा करते हुए महापौर के सामने भाजपा के पार्षदों ने अपनी बात रखी। 10 नामित पार्षदों के अलावा अन्य 45 सदस्यों ने भी विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव का समर्थन किया। निंदा प्रस्ताव पास कर, सभी पार्षदों के हस्ताक्षर होने के बाद राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेज दिया गया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 11:30 बजे शुरू हुई सदन की कार्यवाही करीब एक घंटा चली। महिला पार्षदों ने कहा कि विपक्ष ने उन महिलाओं का अपमान किया है, जो वर्षों से राजनीति की मुख्य धारा में आने का सपना देख रही हैं। विपक्ष ने भाजपा के इस प्रयास की हत्या की है, देश की महिला शक्ति उन्हें माफ नहीं करेगी। महिला पार्षदों द्वारा अपनी बात रखे जाने के बाद सदन के सभी सदस्यों ने विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन

महापौर के माध्यम से इसे आगे प्रेषित कर दिया गया। वहीं विपक्ष के पार्षदों ने इस बैठक का बहिष्कार किया। विपक्ष के कुल 27 पार्षदों में से कोई भी इस बैठक में नहीं पहुंचा। विपक्ष में 23 पार्षद कांग्रेस के हैं। नेता प्रतिपक्ष अनुभव मेहरोत्रा का कहना है कि यह अत्यंत हास्यास्पद है कि जो बिल लोकसभा के पटल पर गिर चुका है, उसे नगर निगम जैसे निचले सदन में चर्चा के लिए लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब केंद्र सरकार इसे सही मायने में लागू करने में विफल रही है तो अब निगम में इस पर ढोंग करके सदन का कीमती समय बरबाद करने की क्या आवश्यकता है। बैठक में महापौर विनोद अग्रवाल, उपसभापति शैलेंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, अतुल कुमार सहित पार्षद मौजूद रहे।





महिला पार्षदों व कर्मियों का सम्मान करेगा नगर निगम
नगर निगम के उपसभापति शैलेंद्र कुमार ने बताया कि निगम में बेहतर कार्य करने वाली महिला पार्षदों और कर्मचारियों को नगर निगम की ओर से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन चार मई को किया जाएगा। महापौर और नगर आयुक्त उन्हें सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed