फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A car running into a ball of fire, four friends left narrowly

आग का गोला बनी दौड़ती कार, बाल-बाल बचे चार यार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
A car running into a ball of fire, four friends left narrowly
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में जीरो प्वाइंट के पास शुक्रवार देर रात को करीब तीन बजे दौड़ती कार में अचानक आग लग गई। कार के अंदर लपटों के बीच घिरे चार दोस्तों ने कूद कर अपनी जान बचाई। वे शादी समारोह से घर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा तो लिया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि कार स्वामी मोहित कुमार मझोला थानाक्षेत्र के लाइन पार सूर्यनगर के निवासी हैं। उनकी लाइनपार क्षेत्र में कॉस्मेटिक सामान की दुकान है। बताया जा रहा है कि वह अपने साथी अंकित मिश्रा, सचिन कुमार के साथ अमरोहा में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इनके साथ एक और दोस्त था। शुक्रवार देर रात करीब चार बजे चारों दोस्त घर लौट रहे थे। मझोला थानाक्षेत्र में जीरो प्वाइंट के पास कुछ लोगों ने कार के बोनट से धुआं उठता देखा तो उन्होंने चालक को कार रोकने के लिए इशारा किया। इसके बाद मोहित की नजर भी पड़ गई। उन्होंने तुरंत कार रोक दी और शोर मचाकर सभी को बाहर कूदने के लिए कहा। चारों दोस्त कार से बाहर कूद गए। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर गाड़ी भेजी गई थी। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना है। बाकी जांच के बाद साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed