फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A bike rider died after being hit by a vehicle on the highway

Moradabad News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की जान गई

Sun, 25 May 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 25 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
A bike rider died after being hit by a vehicle on the highway
बिलारी। मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर सहसपुर गांव के निकट शनिवार तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजवीर (25) निवासी ग्राम लहरावन थाना बहजोई जिला संभल की मौत हो गई।
विज्ञापन

राजवीर की बहन वीरवाला के घर थाना बिलारी के ग्वारखेड़ा गांव में एक बच्चे का नामकरण समारोह था। इस समारोह में शामिल होने राजवीर अपनी पत्नी पूजा के साथ शुक्रवार देर शाम बाइक से लहरावन से ग्वारखेड़ा पहुंचा था। आधी रात के बाद तक समारोह चलता रहा। तड़के लगभग साढ़े तीन बजे राजवीर यह कहकर अपनी बाइक लेकर गांव को चल दिया कि उसे घर पहुंचकर तड़के से अपनी डयूटी पर जाना है। जैसे ही वह बाइक से बिलारी और चंदौसी के बीच सहसपुर में कृषि विज्ञान केंद्र के सामने पहुंचा तभी बिलारी से चंदौसी की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने राजवीर को बाइक समेत रौंद दिया। राजवीर सिर पर हेलमेट लगाए हुए नहीं था।
विज्ञापन

इस सड़क हादसे के बाद घटनास्थल से गुजरे अन्य वाहन चालकों ने सहसपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसके मोबाइल पर आए और रिसीव किए नंबरों पर कॉल करके यह पता लगा लिया कि मृतक लहरावन निवासी राजवीर है। हालांकि पुलिस डायल 112 जीप से राजवीर को सीएचसी बिलारी लेकर आई लेकिन चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह मृतक के परिजन और ग्वारखेड़ा के रिश्तेदार सीएचसी बिलारी पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक राजवीर के बहनोई वेदप्रकाश ने बताया कि वह गुडगांव में एक निजी कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग दो साल पहले राजवीर की शादी पूजा से हुई थी। पूजा के पास अभी कोई संतान नहीं है। परिवार में राजवीर की माता सावित्री के अलावा दो बड़े भाई वेदप्रकाश और गिरीश कुमार तथा छोटे भाई भुवनेश कुमार और मुकेश कुमार हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजन जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed